फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से शरीर की बढ़ेगी प्रतिरोधक क्षमता

विज्ञापन
विज्ञापन
योग से बढ़ेगी शरीर की प्रतिरोधक क्षमता
विज्ञापन

शामली। कल्प धाम संस्थान के संचालक योग प्रशिक्षक सेवानिवृत्त इंजीनियर रामौतार तायल ने बताया कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए योग का बड़ा महत्व है। उनका कहना है कि लोगों ने कोरोना के बारे में अब तक जो समझा है, उसके अनुसार कोरोना श्वसन तंत्र पर हमला करता है। इससे ऑक्सीजन की कमी होने पर शरीर के बाकी अंग कमजोर पड़ने लगते हैं। शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। यानि कि शरीर में ऑक्सीजन की ज्यादा जरूरत होती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सौम्या भस्त्रिका प्राणायाम करना चाहिए। इस प्राणायाम में पूरा सांस लेना चाहिए और उससे चार गुना अंदर रोकने के बाद उसे धीरे-धीरे बाहर छोड़ना चाहिए। सांस लेने की विधि ठीक होनी चाहिए। सांस ऐसे लेना चाहिए कि फेफड़े के नीचे का भाग भी सक्रिय हो जाए। इसे यौगिक श्वसन करना कहा जाता है। इससे ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ेगी, तो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें