सर्वाइकल के समाधान को कराया योगाभ्यास
शामली। सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में आचार्यों का पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तीसरे दिन योग प्रशिक्षक इंजीनियर रामअवतार तायल ने सर्वाइकल जैसी गंभीर बीमारी के बारे में बताया तथा इसके समाधान के लिए विभिन्न योगाभ्यास कराए।
योग प्रशिक्षक ने बताया कि सर्वाइकल गलत तरीके से सोने, लगातार तकिया लगाने व गर्दन झुका कर कंप्यूटर आदि पर कार्य करने से होता है। यदि हम कमर सीधी करके, गर्दन सीधी करके कार्य करते हैं तो इस प्रकार की गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद शर्मा ने योग प्रशिक्षक का आभार जताया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उप प्रधानाचार्य मलूक चंद, नीटू कुमार, प्रतीम सिंह, पुष्पेंद्र शर्मा, सोमदत्त, मोहर सिंह, अशोक सोम, मधुबन शर्मा, अंकित शर्मा, प्रदीप कुमार, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।