शामली। भारतीय योग संस्थान जिला के तत्वावधान में शनिवार को महिला योग शक्ति दिवस का आयोजन तालाब रोड स्थित महावीर जैन धर्मशाला तालाब रोड पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैरियर व्हील के डायरेक्टर डायरेक्टर आशीष जैन, रेखा जैन, हनुमान धाम के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी और संस्थान के जिला प्रधान तरुण जैन ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में गायत्री मंत्र भावार्थ निशा संगल ने कराया। सरस्वती वंदना सूक्ष्म अग्रवाल व शिल्पा गर्ग ने की। सामूहिक योग गीत शिवगंज योग केंद्र प्रमुख निशा संगल ने कराया। जिला मंत्री अलका जैन ने सूर्य नमस्कार, शवासन कराए। सूक्ष्म व्यायाम कृष्णपाल, भजन सुमित्रा पांचाल, योग नाटिका पंजाबी कालोनी योग केंद्र सदस्य डिंपल पाठक ने प्रस्तुत की। योग नाटिका इंदु जैन समस्त सदस्य हनुमान टीला योग केंद्र द्वारा प्रस्तुत की गई। योग नाटिका अंशु गर्ग व ठाकुरद्वारा योग केंद्र के सभी सदस्यों ने प्रस्तुत की।
जिला प्रधान तरुण जैन ने सिंह गर्जना आसन व अनु विलोम, कपालभाति कराते हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और नववर्ष की शुभकामनाएं दी। जिला संगठन मंत्री अशोक गोयल और क्षेत्रीय प्रधान अमरीश कौशिक ने भी योग कराए। संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष सुषमा मित्तल ने किया। मंजू रानी, विजयलक्ष्मी, रेखा जैन, मेघा गोयल, ऊषा गर्ग, सुनीता, संतोष शर्मा, सुरभि मित्रा, रेनू तायल, रुचि जैन, स्वीटी जैन, शिमला पांचाल, डिंपल पाठक, पूनम खत्री, कृष्ण पाल, गौरीशंकर जिंदल, रवि संगल, कंवर पाल शर्मा, सेवाराम मेहरा, वेद पाल आदि मौजूद रहे।