फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: योग से मोटापे को दी मात, बीमारियों से मिला छुटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। वर्तमान दौर में लोगों में मोटापा की समस्या बढ़ रही है। मोटापे के कारण कई तरह की बीमारियां होने की आशंका रहती है। इस समस्या से जूझ रहे कई लोगों ने योग को अपनाकर मोटापे को मात दी है और स्वस्थ जीवन व्यतीत कर रहे हैं। योग के साथ खानपान में सावधानी बरतने से मोटापा से छुटकारा मिलता है।
विज्ञापन

हर वर्ष 11 अक्तूबर को विश्व मोटापा दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को मोटापा से होने वाले नुकसान और बचाव की जानकारी देकर लोगों को जागरूक करना है। मोटापा होने से शुगर, थॉयराइड, दिल की बीमारी, डिप्रेशन, घबराहट और चिड़चिड़ापन आदि रोग होने की आशंका रहती है। स्वस्थ रहने के लिए मोटापा से बचाव करना जरूरी है। मोटापा कम करने में योग का भी महत्वपूर्ण योगदान है। अनेक लोगों ने योग के माध्यम से मोटापे को मात दी है। साथ ही अन्य लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं।
शहर के मोहल्ला गगन विहार निवासी सुनीत गुप्ता ने बताया कि उनका वजन 80 किलोग्राम से ज्यादा हो गया था। मोटापा की समस्या से हो गई थी। उन्होंने योग को अपनाया तो तीन-चार माह में उनका वजन घटकर 65 किलोग्राम पर आ गया। रोजाना एक से डेढ़ घंटे तक योग करते हैं। उन्होंने बताया कि वे सुबह को नाश्ते में अलग अलग दिन उबले हुए चने, उबली हुई दाल व उबली हुई मूंग लेते हैं। दोपहर में भोजन और शाम को सात बजे तक हल्का भोजन लेते हैं।
विज्ञापन

आर्यपुरी नाला पटरी निवासी अशोक कोरियर ने बताया कि उनका वजन 78 किलोग्राम हो गया था। योग करने से दो माह में उनका वजन कम होकर 70 किलोग्राम हो गया। वह नियमित रूप से योग करते हैं। उन्होंने बताया कि मर्कटासन, पादोत्तान व सर्पासन आदि नियमित योग करने से वजन और मोटापा कम होता है। उन्होंने बताया कि वे सुबह हल्का नाश्ता लेते हैं। दोपहर में भोजन से पहले सलाद में मौसम के अनुसार खीरा, टमाटर, मूली, ककड़ी आदि लेते हैं। उनका कहना है कि 25 प्रतिशत सलाद, 50 प्रतिशत भोजन और 25 प्रतिशत पेट को खाली रखते हैं। इससे शरीर स्वस्थ रहता है।
मोहल्ला दयानंद नगर निवासी कुलश्रेष्ठ सैनी ने बताया कि योग करने से तीन महीने में आठ से दस किलोग्राम वजन कम हुआ है। पहले 94 किलोग्राम तक वजन हो गया था। सुबह को नाश्ते में दलिया, दोपहर में सलाद, सब्जी और दो रोटी और शाम को एक रोटी और सब्जी खाते हैं। वे रोजाना मर्कटासन और पादोत्तान आसन का योग करते हैं।
शामली निवासी ममता जिंदल ने बताया कि वह हर दिन दो घंटे योग का अभ्यास करती हैं। दो माह में उनका करीब आठ किलोग्राम वजन कम हो गया। वे दोपहर व शाम को हल्का भोजन लेते हैं। इससे उन्हें स्वास्थ्य लाभ हुआ है। वे नियमित रूप से योग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें