फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शामली ब्लाॅक प्रमुख के देवर की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/बाबरी। बाबरी थानाक्षेत्र के गांव करौदा हाथी निवासी किसान एवं शामली ब्लाॅक की प्रमुख मुन्नी सिंह के देवर अविवाहित सुखदेव सिंह (53) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह खेत में पानी चलाने गए थे। सुबह उनका शव खेत में पड़ा हुआ मिला। परिजनों की सूचना पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामले की जांच की। पुलिस प्रथम दृष्टया पुलिस दिल का दौरा पड़ने से मौत होना मान रही है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

गांव हाथी करौदा निवासी जगदेव मलिक ने बताया कि उनके छोटे भाई सुखदेव सिंह बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे घर से खेत में नलकूप से पानी चलाने गए थे। रात में वह खेत से घर नहीं पहुंचे। शुक्रवार सुबह उन्होंने परिजनों के साथ खेत में नलकूप पर जाकर तलाश की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका।
इसी दौरान गांव निवासी अरविंद उसी नलकूप पर अपने खेत में पानी चलाने गए तो उन्होंने ईख के खेत के बीच पानी की नाली में उनका शव पड़ा हुआ देखा। उनका फावड़ा शव के निकट ही पड़ा था और नाली में थोड़ा पानी भरा हुआ था। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

सीओ थानाभवन जितेंद्र कुमार ने भी मौका मुआयना किया। मृतक के शरीर पर बाहरी चोट का कोई निशान नहीं मिला है। सीओ का कहना है कि परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें