कैराना में जुमे की नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
शामली की टीचर कालोनी निवासी किशोर ने रोजा रखकर दोनों समुदाय के लोगों से आपसी भाईचारा कायम रखने की अपील की है।
विगत 13 सितंबर 2013 में मुजफ्फरनगर सांप्रदायिक दंगे के बाद दोनों समुदाय के लोगों के बीच खाई बन गई थी। कस्बा स्थित टीचर कालोनी निवासी हलवाई राजेश सैनी के 15 वर्षीय पुत्र यश सैनी ने शुक्रवार को रोजा रखकर दोनों समुदाय के लोगों से आपसी भाईचारा व सांप्रदायिक सौहार्द बनाने की अपील की है।
यश सैनी ने बताया कि हमारे कस्बे के दोनों समुदाय के लोगों नेे कंधे से कंधा मिलाकर 2013 में हुए सांप्रदायिक दंगे में गांव से पलायन करके आए लोगों की मदद की थी। हमारा कस्बा देशभर में कांधला शरीफ के नाम से जाना जाता है।
मुल्क और कौम की तरक्की की दुआ
कैराना। रमजान माह के दूसरे जुमे पर सैकड़ों रोजेदारों ने नमाज अदा की। नगर और देहात क्षेत्र में हजारों की संख्या में रोजेदारों ने नमजा अदा की और अमन शांति की दुआएं मांगी। नगर के बस अड्डे वाली मस्जिद, जामा मस्जिद, ईदगाह, दरबार वाली शाही मस्जिद आदि में जुमे की नमाज अदा की। इस मुल्क तथा कौम के लिए अमन शांति की अल्लाह से दुआएं मांगी गई। वहीं, नगर में सुरक्षा व्यवस्था के चलते जुमे की दूसरे नमाज के अवसर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।