शामली में रैली निकालते हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
शामली में हिंदू जागरण मंच के तत्वाधान में शुक्रवार को हिंदू साम्राज्य दिवस की पूर्व संध्या पर बाइक रैली निकाली गई।
शुभारंभ डॉ. रविंद्र तोमर ने किया। रैली शहर के मुख्य मार्गों से निकली। रैली के बाद हनुमान धाम पर ही सभा का आयोजन किया गया। बताया कि हिंदू साम्राज्य दिवस छत्रपति शिवाजी के राज्यभिषेक के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
इस मौके पर नवीन नामदेव, सचिन गर्ग, अमित गर्ग, प्रदीप शर्मा, विनय जैन, विकास, गौरव रुहेला, संदीप नामदेव, मनीष भटनागर, पवन, गौरव आदि मौजूद रहे।