कैराना (शामली)। 10 दिन पहले यमुनानगर के थाना बुढ़िया क्षेत्र से नवविवाहिता जनपद बागपत के थाना दोघट निवासी समद के साथ लापता हो गई थी। अब विवाहिता अपने प्रेमी के साथ एक खाली पड़े मकान में रह रही थी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया था। सूचना पर यमुनानगर पुलिस कोतवाली पहुंची तथा विवाहित और उसके प्रेमी को अपने साथ ले गई।
बुधवार रात नगर के खाली पड़े मकान में एक विवाहिता और एक युवक रह रहे थे। इस दौरान मकान मालिक मौके पर पहुंच गया तथा डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को कोतवाली ले आई।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि विवाहित पानीपत की रहने वाली थी तथा दो महीने पहले उसकी शादी यमुनानगर के थाना बुढ़िया निवासी युवक के साथ हुई थी। पानीपत में ही विवाहिता की मुलाकात अपनी बहन के घर रह रहे दोघट निवासी समद के साथ हो गई थी। 23 मार्च को विवाहिता लापता हो गई थी जिस पर विवाहिता के पति ने थाना बुढ़िया में अपनी पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सूचना पर बृहस्पतिवार दोपहर थाना बुढ़िया के पीएसआई रणदीप सिंह और महिला एएसआई अमिता कोतवाली पहुंचे। हरियाणा पुलिस ने बताया कि उनके थाने पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। बाद में हरियाणा पुलिस विवाहिता और उसके प्रेमी को अपने साथ हरियाणा ले गई।