फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी का जलस्तर स्थिर

विज्ञापन
कैराना से बहती यमुना नदी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
यमुना नदी का जलस्तर स्थिर
विज्ञापन

कैराना। मैदानी व पहाड़ी इलाकों में बारिश में आई कमी के बाद यमुना का जलस्तर 229.4 मीटर पर स्थित बना रहा। एक दिन पहले यमुना में जहां 26 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, तो वहीं शुक्रवार को पानी की मात्रा घट कर 15 हजार क्यूसेक प्रति सेकेंड पर आ गई।
विज्ञापन

दो दिन पहले बुधवार को यमुना का जल स्तर चेतावनी बिंदु के करीब 229.8 मीटर पर पहुंच गया था। जो बृहस्पतिवार को घट कर 229.5 मीटर पर आ गया था। वहीं दो दिन से बारिश में कमी दर्ज की गई। जिस कारण ताजेवाला बांध पर पानी का दबाव कम हो गया। बृहस्पतिवार को ताजे वाला बांध से यमुना में 26 हजार क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड छोड़ा गया था, जो शुक्रवार को शाम 4 बजे घट कर 15 हजार 38 क्यूसेक प्रति सेकेंड पर आ गया। शुक्रवार को सुबह से लेकर शाम पांच बजे तक यमुना का जल स्तर 229.4 मीटर पर स्थिर रहा। ड्रेनेज विभाग के एई विनोद कुमार ने बताया कि ताजे वाला बांध पर पानी का दबाव घटने के कारण यमुना का जल स्तर स्थिर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें