ऊन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक सप्ताह से एक्सरे मशीन खराब है। एक्सरे मशीन खराब होने से मरीज परेशान हैं। मरीज बिना एक्सरे कराए वापस जा रहे है। इससे मरीज परेशान हैं। कुछ मरीज प्राइवेट में एक्सरे करा रहे हैं जबकि कुछ शामली जाने को मजबूर हैं।
ऊन सीएचसी पर सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को मरीजों के एक्सरे होते हैं। एक सप्ताह से एक्सरे मशीन खराब पड़ी है। सीएचसी पर आने वाले मरीजों के एक्सरे नहीं हो पा रहे हैं। सीएचसी पर मरीज के साथ आए यशपाल चौधरी ने बताया कि वे अस्पताल में एक्सरे कराने आए थे, लेकिन मशीन खराब पड़ी है। अब मरीज का एक्सरे दूसरी जगह कराना पड़ेगा।
देवेंद्र सिंह ने बताया कि एक्सरे कराने आया था। यहां आकर पता चला कि मशीन खराब चल रही है। अब उसे प्राइवेट में एक्सरे कराना पड़ेगा।
सीएचसी प्रभारी डॉ. तरुण कुमार ने बताया कि यह सप्ताह में तीन दिन ही एक्सरे होते हैं। तीन दिन एक्सरे तकनीशियन कुड़ाना सीएचसी पर रहता है। पिछले एक सप्ताह से मशीन खराब पड़ी है, जिसके बारे में अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही मशीन ठीक होने की उम्मीद है।