संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर के उधम सिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में 24 जनपदों के महिला व पुरुष पहलवानों ने अलग-अलग भार वर्ग में प्रतिभाग कर दम दिखाया। प्रतियोगिता में बागपत के पहलवानों ने पंद्रह सबसे अधिक पदक जीतकर ट्राॅफी पर कब्जा किया। दूसरे नंबर पर शामली जनपद रहा।
रविवार को शहर के उद्यम सिंह खेल स्टेडियम में चौथी उत्तर प्रदेश राज्य सब जूनियर व सीनियर वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता 57 किग्रा से
लेकर 125 किग्रा भार वर्ग में हुई। प्रतियोगिता में सर्वाधिक पंद्रह पदक के साथ बागपत जनपद पहले स्थान पर रहा। शामली नौ पदक के साथ द्वितीय और मेरठ छह पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
प्रतियोगिता का उद्घाटन भारतीय कुश्ती कमेटी के चेयरमैन दिनेश कपूर व शामली जिला खेल अधिकारी अश्वनी त्यागी ने संयुक्त रूप से किया।
प्रतियोगिता का समापन शामली जिला ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष हरवीर मालिक व शामली कुश्ती कमेटी के अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने विजेता पहलवानों को पुरस्कार वितरण के साथ किया। इस दौरान पहलवान रवि मलिक, मोंटी मलिक, अभिमन्यु चौधरी, निशांत मलिक, रीशु नागर, सविता, विकास कुमार, कोच अंशुल निर्वाल, कमेटी चेयरमैन दिनेश कपूर रहे।
निर्णायक मंडल दल में बागपत से विकास कुमार, विपिन कुमार, रवि गुर्जर नोएडा, वीरेंद्र बघेल आगरा रहे।