शामली। जिले में गोवर्धन के त्योहार पर मंदिरों, घरों और गोशालाओं में गोबर का गोवर्धन बनाकर पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं को कढ़ी चावल के प्रसाद का वितरण किया गया।
सोमवार को श्रीहनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी के गुजरातियान आवास पर अन्नकूट का विशाल भंडारा आयोजित किया गया। विवेक विहार स्थित श्री विश्वकर्मा शिव मंदिर में अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा की ओर से गोवर्धन पूजा की गई। मुख्य यजमान रमेशचंद विश्वकर्मा रहे। विशाल अन्नकूट भंडारे का आयोजित किया और श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा। कार्यक्रम में सोनू पांचाल, मनोज पांचाल, संजय पांचाल, राजकुमार पांचाल, किशन कुमार, मनीष पांचाल, मन्नू पांचाल, लाल्ला आदि मौजूद रहे। उधर, मोहल्ला धीमानपुरा में स्थित विश्वकर्मा मंदिर में भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया गया। मौके पर राजेंद्र स्वामी, संजय धीमान, राजू, कमलकांत धीमान, चंद्रप्रकाश धीमान, विकास, सोम, विनीत आदि रहे। शहर के बुढ़ाना रोड विश्वकर्मा मंदिर धर्मशाला में विश्वकर्मा पूजन के साथ हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया गया। कार्यक्रम में रघुवीर सिंह आर्य, पूर्णचंद, राधेश्याम मौजूद रहे। शहर के हनुमानधाम पर जगन्नाथ मंदिर, बुढ़ाना रोड बलभद्र मंदिर, मोहल्ला रेलपार में सदाशिव मंदिर, भाकूवाला, श्रीसत्यनारायण मंदिर में अन्नकूट के विशाल भंडारे आयोजित किए गए।
अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया
शहर के श्री मंदिर हनुमान टीला पर जगन्नाथ भगवान के मंदिर प्रांगण में गोवर्धन की पूजा कर अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया। मुख्य यजमान वेद प्रकाश, पायल, प्रमिला द्वारा पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर इक्कीस ब्राह्मणों को भोजन कराया। मौके पर पूर्व विधायक राजेश्वर कुमार बंसल, शरद बंसल, भूपेंद्र मलिक, डॉक्टर अशोक सिंघल आदि रहे। उधर, दूसरी ओर श्री शिव दुर्गा मंदिर शिवगंज मंडी शामली मुख्य अतिथि भाजपा विधायक तेजेेंद्र निर्वाल, गिरीश चंद गर्ग अजय संगल द्वारा महा आरती की गई। मौके पर महामंत्री पवन बजरंगी, सुधीर सिंघल और नीरज सिंघल, सुनील गर्ग, संदीप कुमार, दिनेश गोयल, मौजूद रहे। वहीं, श्री जय दुर्गा मंदिर छोटी पंजाबी कॉलोनी अन्नकूट प्रसाद का बांटा गया। मौके पर गिरधारी लाल नारंग जगदीश अरोरा गुरु चरण दुग्गल मुकेश सहगल बाबा सहगल भूषण आदि रहे।