शामली। जिले के सहायक संभागीय परिवहन विभाग की ओर से शहर के नागरिकों की ओर से कैंडल जुलूस निकाला। शहर के एसटी तिराहे पर सड़क दुघर्टनाओं में मृतकों को श्रद्धांजली दी गई। इस मौके पर आने जाने वाले वाहन चालकों को यातायात के नियम पालने के निर्देश दिए।
रविवार की शाम एआरटीओ कार्यालय के बाहर एसडीएम सदर संदीप सिंह, एआरटीओ मुुंशीलाल के नेतृत्व में शहर के लोगों ने कैंडल जुलूस निकालकर शहर के एसटी तिराहे पर पहुंचे। सड़क दुघर्टनाओं में मारे गए लोगों को कैंडल जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर एआरटीओ मुंशीलाल, यात्री कर अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव ने सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों को यातायात के नियमों को पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले में वर्ष 2017-18 में 18 सड़क दुघर्टनाओं में 11 लोगों को जानें गई थी। इस साल वर्ष 2018-19 में 21 सड़क दुघर्टनाओं में आठ लोग मारे गए। 28 लोग घायल हुए। एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि 18 नवंबर से लेकर 24 नवंबर तक यातायात माह शुरू होरहा है। कैंडल जुलूस में भाजपा नगर अध्यक्ष मीनू संगल, भाजपा जिला महामंत्री राजन बत्रा, विशेष सरोहा आदि मौजूद रहे।