फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल छोड, बच्चों को भी समय दें अभिभावक -एसपी

विज्ञापन
शामली टंकी रोड पर आयोजित शिप अबेकस के कार्यक्रम में सम्मानित शिक्षिकाऐ - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
मोबाइल छोड़, बच्चों को भी समय दें अभिभावक : एसपी
विज्ञापन

शामली। सिप एबेकस संस्था शामली की अर्थमैटिक प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एसपी अजय कुमार ने बच्चों के माता-पिता से कहा कि वे मोबाइल में कम और बच्चों पर ज्यादा ध्यान दें।
इस समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल, एसपी शामली अजय कुमार, सिल्वर बेल्स स्कूल चेयरमैन अजय संगल, जैन कन्या इंटर कालेज के प्रबंधक वीरेंद्र जैन, शहर के उद्यमी आलोक जैन ने दीप जलाकर किया। संस्था की डायरेक्टर डॉक्टर मृदुला जैन ने पिछले दिनों आयोजित कराई गई अर्थमैटिक प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया। साइमा के अध्यक्ष अंकित गोयल ने कहा कि एबेकस से बच्चे केलकुलेशन में एक्सपर्ट होते हैं। जैन कन्या इंटर कालेज प्रबंधक वीरेंद्र जैन ने अभिभावकों से कहा कि वह बच्चों के लिए वक्त जरूर निकालें। समारोह का संचालन अंन्नया जैन और अंजू सैनी ने किया। इस मौके पर वीवीपीजी कालेज के अध्यक्ष नवनीत जैन, जैन कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्या रुचिता ढाका, डॉक्टर नीलम शुक्ला, रीतिनाथ शुक्ला चारु बंसल, वीना अग्रवाल, अंजली गर्ग, पूजा बंसल, शालू गर्ग, अंजली विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बच्चे बने चैंपियन
ग्रांड मास्टर सी से नित्या जैन, निशु जैन, बी से अराध्या गर्ग, ए से अनुष्का चौधरी, लेवल 8 से स्वेना गोयल, लेवल सात से गोविंद गोयल, लेवल छह से ईशांकी जिंदल, लेवर चार से अनय गर्ग, लेवल 3 से अदिति मित्तल ,लेवल दो से दुष्यंत, लेवल 1 से रुद्रास जिंदल, लेवर दो जूनियर से कशिश गर्ग आदि को अपने अपने लेवल में चैंपियन बने। उधर, समारोह में नित्या जैन जा रहे हट नटखट पर डबल ड्रेस में गीत पर नृत्य किया। अन्यया गोयल और शैलवी जैन ने गणेश वंदना की। समर्थ, दक्षिता, कशिश, आन्या मित्तल, काव्या ने ग्रुप डांस किया। शिक्षिका गरिमा, वैष्णवी, अंजू सैनी, रुचि अरोरा, रुबी मित्तल, मोनिका को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें