कैराना के सरस्वती शिशु मन्दिर स्कूल में भाजपाईयो की बैठक के दौरान मोदी सरकार के पत्रक के बारे में
- फोटो : SHAMLI
कैराना। प्रधानमंत्री मोदी सरकार-2 के एक साल पूरा होने पर उनकी उपलब्धियों को पत्रक द्वारा जनता को बताएगी। इसके लिए भाजपा सांसद ने बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं से कहा कि वे घर-घर जाकर पत्रक वितरित करें।
रविवार को कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में भाजपा की बैठक हुई। कैराना के सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि मोदी शासन में पूरे विश्व में भारत की शान बढ़ी है। गरीबों को पक्का मकान, शौचालय, मुफ्त रसोई गैस व बिजली कनेक्शन देकर गरीबों की गरिमा को बढ़ाया है। इस समय देश कोरोना संकट से जूझ रहा है। इसलिए भीड़ इकट्ठी नहीं करके कार्यकर्ता घर घर जाकर प्रधानमंत्री का पत्रक वितरित करेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, भाजपा जिला महामंत्री दामोदर सैनी, राजेंद्र सिंह और नगराध्यक्ष शक्ति सिंह आदि मौजूद रहे।