विस चुनाव के लिए कार्यकर्ता तैयार रहें
शामली। भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि कार्यकर्ता विधान सभा चुनाव के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि विकास योजनाएं आम जन मानस तक चलाई जा रही हैं, उन सभी का प्रचार प्रसार कर जिम्मेदारी को निभाना है।
रविवार को गढ़ीपुख्ता रोड स्थित मुंडेट कला गांव में भाजपा कार्यालय शामली विधानसभा मेें भाजपा के बूथ समिति सत्यापन अभियान का कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने सभी शक्ति केंद्र संयोजक को बूथ किट वितरण की गई। कहा कि आने वाला समय में विधानसभा चुनाव का है। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को भाजपा की सरकार बनाने के लिए काम करना होगा। हर बूथ पर बूथ कमेटी शक्ति केंद्र संयोजक सत्यापन समिति के पदाधिकारी बूथ स्थल पर जाकर सत्यापन का कार्य पूर्ण करेंगे।
मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड़ कश्यप, भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह, जिला प्रभारी जसवंत सैनी ने विचार रखे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने की। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरबीर मलिक, प्रमोद सैनी अट्टा, जिला उपाध्यक्ष आनंद पुंडीर, अनुज राणा, शशि अरोरा, संगीता जिंदल, भूपेंद्र शर्मा, छत्रपाल कश्यप, घनश्याम पार्चा, नीरज मलिक जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह, पुनीत द्विवेदी, दामोदर सैनी, जिला मंत्री दिवाकर कश्यप, पीयूष सैनी मौजूद रहे।
शामली भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में भाग लेते कार्यकर्ता- फोटो : SHAMLI