फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो पलटने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। पानीपत रोड पर टेंपो पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्घ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब नौ बजे मोहल्ला आल दरम्यान निवासी 40 वर्षीय मनोज हरियाणा के जिला पानीपत के गांव छाजपुर से मजदूरी करके टेंपो से कैराना आ रहा था। पानीपत रोड पर गांव पंजीठ के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसके नीचे दबने से मनोज और याकूब निवासी मोहल्ला अफगानान घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल याकूब को हायर सेंटर रेफर कर दिया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी एसएसआई ने बताया कि मृतक मनोज के चचेरे भाई जोगिंद्र निवासी मोहल्ला आल दरम्यान की तहरीर पर अज्ञात टेंपो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें