फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह से वेतन नहीं, अब समायोजन का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पांच माह से वेतन नहीं मिला और अब जल निगम के कर्मचारियों पर समायोजन का खतरा मंडराने लगा है। हालांकि अभी आदेश नहीं आए हैं, लेकिन फील्ड के चार कर्मचारी समायोजन के दायरे में आ सकते हैं। फिलहाल जिला स्तर पर इसे लेकर शासन से कोई निर्देश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

जल निगम में जनपद में अधिशासी अभियंता समेत करीब 20 अधिकारी कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें पांच अवर अभियंता, तीन सहायक अभियान, छह लिपिक और चार कर्मचारी फील्ड के हैं। फील्ड कर्मचारियों में दो वर्क एजेंट, एक जूनियर फिटर और एक चौकीदार शामिल है। शासन स्तर पर जल निगम के फील्ड कर्मचारियों को पंचायती राज विभाग एवं नगर निकायों में समायोजित करने की कवायद चल रही है। जिले में कार्यरत जल निगम कर्मचारियों का छह माह का वेतन रुका हुआ था। इस माह एक माह का वेतन मिला है, जबकि पांच माह का वेतन अब भी बकाया है।
जिले में औसत आठ लाख रुपये सभी कर्मचारियों का वेतन मिलता है। वेतन नहीं मिलने के साथ ही फील्ड कर्मचारियों को दूसरे विभागों में समायोजित करने की कवायद शुरू होने से कर्मचारियों में बेचैनी बढ़ गई है। उन्हें आशंका सता रही है कि रुका हुआ वेतन कब मिलेगा और नए विभाग में जाकर उन्हें वेतन कम से मिलना शुरू होगा। तब तक उनके परिवार का खर्च किस तरह से चलेगा। जल निगम के अधिशासी अभियंता आरके जैन का कहना है कि जिला स्तर पर समायोजन के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। कौन कर्मचारी इसके दायरे में आएंगे इस संबंध में कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें