फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन से दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर काम बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। लॉकडाउन के दौरान दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर काम ठप हो गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की बागपत इकाई के अधिकारियों का कहना है कि लॉकडाउन खत्म होने के बाद फोरलेन का कार्य शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे का प्रथम चरण का कार्य तेजी से चल रहा था। जिले की एलम से लेकर कांधला कस्बे तक सड़क चौड़ीकरण कार्य पूरा हो चुका था। कांधला कस्बे से लेकर पंजोखरा तक मिट्टी कार्य और गांव में नाला निर्माण कार्य चल रहा था। फॉरलेन का प्रथम चरण का कार्य शामली बाईपास के बलवा गांव की सीमा तक निर्माण कार्य 31 मई तक पूरा होना था। फॉरलेन का दूूसरे चरण में शामली बाईपास, शामली से सहारनपुर बाईपास तक कार्य दो माह पूर्व शुरू हो चुका है। शामली बाईपास की जद में आई किसानों की भूमि अधिग्रहण करके मिट्टी भराव कार्य चल रहा था। इसी प्रकार र्साइंधाम के पास से लेकर सहारनपुर मार्ग पर सड़क के दोनो ओर भूमि चौड़ीकरण करने के लिए मिट्टी कार्य चल रहा था। क्रेंद सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई के परियोजना प्रबंधक एसके मिश्रा ने बताया कि कोराना वायरस के संक्रमण रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के कारण दिल्ली यमुनोत्री हाईवे का कार्य रुक गया है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद कार्य शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें