फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में घर बैठे मिलेंगे ई-पास

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। लॉकडाउन की स्थिति में अब आनलाइन पास मिलेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग के महत्व को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा इंटरनेट के माध्यम से ई-पास प्राप्त करने की पहल की है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में पास बनवाने के लिए आम नागरिकों को कलक्ट्रेट में चक्कर काटने पड़ते थे। इनकी परेशानी को देखते हुए आनलाइन पास बनवाने के निर्देश दिए गए हैं। एडीएम अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि खाद्य सामग्री फल, सब्जियां, दूध, बेकरी के सामान, जनरल प्रोविजन स्टोर, विद्युत निगम, जल आपूर्ति, डेरी प्लांट, बैंकिंग, दवा की दुकानें, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मीडिया, वित्त एवं लेखा कार्मिक, दूरसंचार, इंटरनेट एवं डाक सेवाएं, पेट्रोल पंप, पशु-पक्षियों हेतु चारा-दाना, अग्निशमन, कारागार, नगर निकाय संबंधित सेवाएं, कानून व्यवस्था एवं मजिस्ट्रेट दायित्व के निर्वहन हेतु, अन्य आवश्यक सेवाएं/व्यवस्थाओं सरकार द्वारा छूट प्रदान करने के लिए ई-पास प्राप्त करने के लिए सुविधा दी गई है। ई-पास प्राप्त करने के लिए दी गई वेबसाइट http://164.100.68.164/upepass2 पर आवेदन कर सकते हैं। लॉकडाउन की स्थिति में आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाली संस्थाओं को भी आवेदक सहित पांच कर्मचारियों के ई-पास के लिए आवेदन करने का विकल्प उपलब्ध है। कोविड-19 ई-पास हेतु ऑनलाइन आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश https://shamli.nic.in/instructions-for-applying-e-pass-during-covid-19-lockdown/ पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें