ऊन चीनी मिल ने किया पिछले सत्र का संपूर्ण भुगतान
शामली। जिले की ऊन चीनी मिल ने पिछले सत्र का संपूर्ण गन्ना भुगतान अदा कर दिया है। जिले की शामली व थानाभवन चीनी मिलों पर पिछले सत्र का 151.91 करोड़ रुपये बकाया रह गया है। जिसमें 48.71 करोड़ शामली चीनी मिल और 103.20 करोड़ रुपये थानाभवन चीनी मिल पर अवशेष है।
गन्ना विभाग के आंकड़ों के जिले में पिछले सत्र का 86.71 प्रतिशत भुगतान हो चुका है। ऊन चीनी मिल पर पिछले सत्र का एक जनवरी को दस करोड़ रुपये बकाया था। सात जनवरी को ऊन चीनी मिल ने पांच करोड़ रुपये का बकाया गन्ना भुगतान कर दिया था। शेष पांच करोड़ रुपये का भुगतान ऊन चीनी मिल ने बृहस्पतिवार को गन्ना समिति कार्यालय के माध्यम से भेज दिया है। डीसीओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि ऊन चीनी मिल ने पांच करोड़ रुपये का किसानों का अवशेष भुगतान कर दिया है।
मिल अवशेष भुगतान भुगतान प्रतिशत
शामली 48.71 करोड़ 86.71
ऊन शून्य 100
थानाभवन 103.20 करोड़ 76.51
कुल 151.91 करोड़ 86.71 प्रतिशत