फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: लकड़ी ठेकेदार ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
गढ़ी पुख्ता क्षेत्र के गांव पेलखा में विलाप करते मृतक के परिजन । संवाद - फोटो : बिजली कर्मी
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव पेलखा के जंगल में लकड़ी ठेकेदार मुकेश कुमार (40) का शव पेड़ से कपड़े के फंदे पर हुआ मिला। वह घर से रात में लापता हो गया था। मृतक के परिजनों ने गंदेवड़ा के पूर्व प्रधान पर दो लाख रुपये बकाया होने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेकर प्रताड़ित करने की वजह से आत्महत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह गांव पेलखा के जंगल में ग्रामीणों ने युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका हुआ देखा। शव लटका मिलने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मृतक की पहचान गांव पेलखा निवासी मुकेश कुमार के रूप में परिजनों ने की। मुकेश लकड़ी काटने और बेचने का काम करता था। सूचना पर सीओ थानाभवन जितेंद्र कुमार व थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृतक के भाई वेदपाल ने बताया कि मुकेश शुक्रवार शाम को घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी देर रात तक तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया था।
देवेंद्र कुमार ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसका भाई मुकेश पेड़ों की लकड़ी काटकर बेचने का काम करता था। देवेंद्र के मुताबिक उसके भाई ने गांव गंदेवड़ा के पूर्व प्रधान के 34 लाख रुपये में पेड़ खरीदे थे। इसमें 32 लाख रुपये दिए जा चुके थे और दो लाख रुपये बचे थे। आरोप है कि पूर्व प्रधान ने उसके भाई की ट्रैक्टर-ट्रॉली को एक सप्ताह पहले पकड़कर अपने घर पर खड़ा कर लिया था। उसके भाई ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़ने की मांग की, लेकिन ट्रैक्टर-ट्राॅली नहीं छोड़ी गई और उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। इसके चलते मुकेश मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। मृतक के पत्नी, दो पुत्र व एक पुत्री है।
विज्ञापन

सीओ थानाभवन का कहना है कि इस मामले में तहरीर मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

गढ़ी पुख्ता क्षेत्र के गांव पेलखा में विलाप करते मृतक के परिजन । संवाद- फोटो : बिजली कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें