फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
थानाभवन ब्लाॅक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महिला सम्मेलन में बोलते पूर्व मंत्री सुरेश रा
विज्ञापन
थानाभवन। ब्लॉक परिसर में वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने रानी अहिल्याबाई के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई ने महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए काम किया। महिलाओं के लिए शिक्षा केंद्रों की स्थापना कराई। अहिल्याबाई को एक महान शासिका और सामाजिक सुधारक के रूप में याद किया जाता है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं को पूर्व की सरकार से ज्यादा सम्मान दिया है। प्रदेश व देश की डबल इंजन सरकार ने अंतिम व्यक्ति तक सीधे अनेक योजनाओं का लाभ दिलाया है। शिक्षा, स्वास्थ, रोजगार, सड़कों का जाल विधवा, वृद्धा अनेक योजनाएं धरातल पर कार्य कर रही है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य नीरज सैनी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कुसुमलता पाल, पायल कश्यप, प्रियंका दीपक कोरी, पीयूष सैनी, पंकज राणा, मुकेश राणा, राजेंद्र सिंह, राजेश कुमार, पवन गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें