फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य का ख्याल रखें महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य का ख्याल रखें महिलाएं
विज्ञापन

शामली। भारतीय जैन संघटना ने मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर वर्चुअल कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में समाज सेविका एवं स्मार्ट गर्ल कार्यक्रम की प्रशिक्षिका डॉ. रितू जैन ने कहा कि महिलाओं से कहा कि वे स्वच्छता के साथ स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
कार्यक्रम में डॉ. रितू जैन ने बताया कि 28 मई को विश्व में मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस तारीख को मनाने का सबसे महत्वपूर्ण कारण यह है कि मासिक धर्म का चक्र सामान्यता 28 दिन का माना जाता है। कार्यशाला का उद्देश्य लड़कियों को मासिक धर्म के विषय में वैज्ञानिक तथ्य और उत्तम जीवन पर आधारित सही जानकारी दी जा सके। यह कोई संकोच या छुपाने का विषय नहीं है। यह तो ईश्वर का दिया हुआ नारी को उपहार है। इसी उपहार से नारी का नारीत्व पूर्ण होता है, जिसका हमें सम्मान करना चाहिए और स्वच्छता रखकर एवं अपने सही खानपान से अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया मासिक धर्म के समय सही से सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करें और इस्तेमाल किए गए सेनेटरी नैपकिन को सही ढंग से डिस्पोज करें। अगर किसी कारणवश कपड़े को इस्तेमाल कर रहे हैं तो वह कपड़ा साबुन से धुला हुआ तथा धूप में ही सूखना चाहिए। कार्यशाला में बेटियों को यह संदेश दिया गया कि वे स्वच्छता के साथ अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यशाला में भाग लेने वाली बेटियों ने विषय पर खुलकर चर्चा की। कार्यशाला में प्रिया, पूजा, अक्षिता, ममता, शीतल, सुमन, भव्या आदि शामिल हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें