फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने अस्त होते सूर्य को दिया अर्घ्य

Mon, 07 Nov 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
Chhath festival - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। छठ पूजा का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने शिव सरोवर के जल में खडे़ होकर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया।   श्रद्धालुओं का 24 घंटे का छठ व्रत रविवार से शुरू हो गया। शाम के समय श्रीहनुमान धाम पर महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। 
विज्ञापन


रविवार को छठ पूजा के लिए शहर के श्री हनुमानधाम के शिव सरोवर में पूर्वी उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शाम चार बजे श्री हनुमान धाम      पर शिव सरोवर के पास    श्रद्धालुओं महिलाओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। 

पकवान और फल-फूल लेकर पहुंचीं महिलाओं ने दीप    प्रज्ज्वलित कर सरोवर में खडे़ होकर भगवान सूर्य की पूजा         अर्चना की। परिवारों की सुख समृद्धि और संतान की दीर्घायु की कामना की गई। 
विज्ञापन


इस मौके पर अनिल श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, अशोक कुमार, विनोद कुमार, बृजनंदन श्रीवास्तव, अमूल कुमार, प्रवीण  कुमार, हेमंत, संजय कुमार, आनंद कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें