फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन के बाद सीएचसी पर पड़ी रही महिलाएं, नहीं मिली एंबुलेंस

Tue, 12 Dec 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
शामली में एक तरफ जहां नसबंदी केस की उपलब्धि बढ़ाने के लिए सीएमओ के नेतृत्व में पूरा स्वास्थ्य महकमा जोर लगा रहा है। वहीं, दूसरी ओर नसबंदी केस के लिए आई दो महिलाएं ऑपरेशन के बाद सीएचसी में ही पड़ी रही, लेकिन उनको एंबुलेंस तक नहीं मिल पाई। बाद में नसबंदी कराने वाली महिला के परिजनों ने छह सौ रुपये में टैक्सी बुक की और अपने घर पहुंचे।
विज्ञापन
मामला सोमवार को शामली सीएचसी में सामने आया। कांधला ब्लॉक से दो महिलाएं स्वास्थ्य विभाग के प्रयास से नसबंदी कराने के लिए शामली सरकारी अस्पताल पहुंची। डाक्टरों ने यहां पर दोनों की नसबंदी कर दी। आपरेशन के बाद महिलाओं को घर तक भिजवाने की जिम्मेदारी भी स्वास्थ्य विभाग की होती है। इसके बाद दोनों महिलाओं के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से एंबुलेंस मुुहैया कराने के लिए कहा। इस संबंध में परिजनों ने 108 एंबुलेंस को कई बार कॉल की, लेकिन दोनों महिलाओं को सुविधा मुहैया नहीं कराई गई। बाद में नसबंदी कराने वाली एक महिला के परिजनों ने छह सौ रुपये में एक गाड़ी किराए पर की और महिला को ले गए, जबकि दूसरी महिला पूरी रात अस्पताल में पड़ी रही। मंगलवार को सीएमओ ऑफिस पर पहुंची कांधला ब्लॉक की एचईओ तथा कांधला सीएचसी प्रभारी रमेश चंद्रा ने पूरे मामले की शिकायत सीएमओ से की। सीएमओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने के आदेश दिए है। रुपये नहीं दिये तो नहीं मिली गाड़ी जिन दो महिलाओं का नसबंदी का ऑपरेशन हुआ है। उनको आशाएं लेकर नसबंदी कराने के लिए पहुंची थी। आशाओं ने कांधला ब्लॉक के सीएचसी प्रभारी रमेश चंद्रा को बताया कि एंबुलेंस सरकारी अस्पताल में ही खड़ी थी, लेकिन किसी ने भी मरीज को घर तक छोड़ने की जहमत नहीं उठाई। आरोप है कि एंबुलेंस पर तैनात एक ड्राइवर ने आशा से रुपयों की भी मांग की। आशा ने रुपये देने से मना किया, जिस कारण एंबुलेंस नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
नसबंदी केस के दो मामलों में 108 एंबुलेंस मुहैया नहीं कराई गई, रुपये मांगने का भी आरोप लगा है। यह मामला बेहद गंभीर है, जांच कराकर कार्रवाई की जा रही है। -डाक्टर राजकुमार, सीएमओ। नसबंदी के दो महिलाएं अस्पताल में पड़े रही, लेकिन उनको एंबुलेंस मुहैया नहीं करार गई। इस संबंध में रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जाएगी। - डाक्टर रमेश चंद्रा, कांधला सीएचसी प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें