फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर दिव्यांगों की जिला स्तरीय खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सभी स्कूलों के दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी भारत भूषण ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद पर्यावरण एवं जल संरक्षण, वन्य संरक्षण, स्वच्छ स्कूल सुंदर स्कूल, वृक्ष बचाओ विषय पर निबंध, कला प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़, ट्राई साइकिल दौड़, रस्साकसीं, छूकर पहचानो, गायन, लोकगीत, नृत्य, फुटबाल आदि प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर सभी को हैरान किया। खंड शिक्षा अधिकारी भारत भूषण त्यागी, बीएसए चंद्रशेखर ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी को ऐसे ही पढ़ाई के साथ साथ खेलों में अधिक से अधिक प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लेने से हमें काफी कुछ सीखने को मिलता है। इसके बाद सभी विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें