फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: ट्रेन में सीट को लेकर भिड़ीं महिलाएं, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दिल्ली-सहारपुर रेलमार्ग पर सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सहारनपुर से निकलते ही सीट पर बैठने को लेकर दो पक्षों के महिला-पुरूष यात्रियों में मारपीट हो गई। शामली में भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। सूचना पर जीआरपी शामली स्टेशन पर अलर्ट हो गई और दोनों पक्षों के दस लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सहारनपुर से बागपत के गौरव और बड़ौत के कोताना रोड के रहने वाले आकाश पक्ष के लोग ट्रेन में सवार हुए। सहारनपुर से चलते ही ट्रेन में दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच सीट पर बैठने को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में दोनों पक्षों की महिलाओं में मारपीट हुई। बताया गया कि उस समय तो यात्रियों ने मामला शांत करा दिया। ट्रेन दोपहर बाद करीब चार बजे शामली रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इससे पूर्व शामली रेलवे स्टेशन के निकट फिर से दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए।
सूचना पाते ही मौके पर पहुंची जीआरपी ने दोनों पक्षों के दस को हिरासत में ले लिया। बाद में भविष्य में इस तरह की घटना नहीं करने की चेतावनी देकर सभी को छोड़ दिया गया। थाना प्रभारी चांदवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष लिखित में भी समझौता लिखकर दे गए। मारपीट सहारनपुर क्षेत्र में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें