फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हुनर के दम पर आत्मनिर्भरता की राह बना रहीं महिलाएं, सरस मेले में सजाए उत्पादों के स्टॉल

Thu, 05 Nov 2026 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शहर के वीवी पीजी कॉलेज में लगे सरस मेले में कान्हा के कपड़े देखती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
शामली। शहर के वीवी पीजी कॉलेज में आयोजित जनपद स्तरीय सरस मेला-2026 का बुधवार को दूसरा दिन रहा। मेले में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के हुनर और उनके उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मेले में महिलाओं ने अपने हाथों से तैयार विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं। इन स्टॉलों के माध्यम से महिलाएं अपने उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री कर रही हैं।
विज्ञापन

मेले में अलग-अलग ब्लॉकों की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने झाडू, साबून-सर्फ, फिनायल, हार्पिक, लकड़ी का सामान, कान्हा की वेशभूषा, सजावटी कपड़ो व ऊन के झूमर, जैकेट आदि सामान के स्टॉल लगाते हुए खूब बिक्री की। महिला सुनीता, अनीता, बबीता, राखी आदि ने बताया कि उन्होंने समूह के तहत लोन लेकर अपने पैरों पर खड़ी हुई हैं।
मेले में पहुंचे विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर महिलाओं से उनके उत्पादों और कामकाज की जानकारी ली। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान एसडीएम ऊन दीपिका मेहर, एसडीएम कैराना शिवाजी यादव, भूपेंद्र, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम राणा, सतेंद्र, शिव कुमार चौहान, अमित विश्वकर्मा, अंकित गोयल, कपिल पंवार, अनुराग शर्मा और विनीत मलिक रहे।

शहर के वीवी पीजी कॉलेज में लगे सरस मेले में कान्हा के कपड़े देखती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें