फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: चौकीदार की हत्या का आरोप लगा तहरीर दी

Thu, 05 Nov 2026 01:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। गांव धनैना निवासी राजवीर सिंह ने चौकीदार मोहकम सिंह (58) की मौत के मामले में दो नामजद समेत अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना गढ़ीपुख्ता में तहरीर दी है।
विज्ञापन

आरोप है कि 26 अक्तूबर को वाल्मीकि जयंती पर हुए विवाद के मुकदमे में समझौते का दबाव बनाया जा रहा था। एक नवंबर को भी आरोपियों ने समझौता नहीं करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। राजवीर सिंह ने आशंका जताई कि इसी रंजिश में मोहकम सिंह की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया गया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैगिंग आया मौत का कारण
गढ़ीपुख्ता। चौकीदार मोहकम सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत का कारण आया है। मोहकम सिंह रविवार शाम घर से दुकान पर बीड़ी लेने की बात कहकर निकले थे, लेकिन नहीं लौटे। सोमवार सुबह उनका शव किसान के खेत में अमरूद के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला था। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। परिजनों की शिकायत और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चौकीदार की रस्म पगड़ी में पहुंचीं डॉ. रोहिणी घावरी
गांव धनैना में चौकीदार मोहकम सिंह की रस्म पगड़ी में बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. रोहिणी घावरी पहुंचीं। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने, कच्चे मकान को पक्का कराने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।


विवाद के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग
शामली। गांव धनैना में 26 अक्तूबर को राजबीर और मदन पक्ष के बीच मारपीट हुई थी। मदन की भतीजी अंशु और प्रियांशी का कहना है कि उनके परिवार के पांच सदस्यों को मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। अब परिवार के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दी जा रही है। दोनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि न्याय नहीं मिला तो उन्हें गांव से पलायन करना पड़ सकता है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें