फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली दवाई लेने गई महिला ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। शामली से दवाई लेने गई महिला को गाड़ी में लिफ्ट देने के बहाने चार आरोपियों ने जंगल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने कोतवाली में पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला शामली में दवाई लेने गई थी। महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह बस से उतरकर विजय सिनेमा हॉल के पास खड़ी थी। इसी दौरान कार में उसका जीजा और तीन अन्य युवक आए और कहा कि हमारे साथ चलो, हम तुम्हें दवाई दिला देंगे। वह विश्वास करके गाड़ी में बैठ गई। आरोपियों ने गाड़ी कैराना की ओर मोड़ दी तो उसने विरोध किया। जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि चारों आरोपियों ने उससे जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया और मारपीट की। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें