फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: डेंगू पीड़ित महिला की अस्पताल में मौत

Sun, 25 Oct 2026 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/जलालाबाद। कस्बा जलालाबाद के मोहल्ला गढ़ी निवासी डेंगू पीड़ित रीतू (47) की दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला को एक सप्ताह पहले तेज बुखार आया था। निजी अस्पताल में हुई जांच में महिला को डेंगू की पुष्टि हुई थी। महिला की मौत से परिजनों में गम का माहौल है।
विज्ञापन

कस्बा जलालाबाद निवासी किसान सोनू सैनी की पत्नी रीतू को 17 अक्तूबर को ठंड के साथ तेज बुखार हुआ था। रीतू की बड़ी बहन सीमा ने बताया कि बुखार होने पर रीतू को पहले कस्बा जलालाबाद में निजी चिकित्सक के यहां उपचार दिलाया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर शामली के निजी अस्पताल ले गए।
वहां पर प्लेटलेट्स कम होने के कारण चिकित्सक ने डेंगू के लक्षण बताते हुए महिला को मेरठ रेफर कर दिया।
मेरठ में निजी अस्पताल में हुई एलाइजा जांच में डेंगू होने की पुष्टि हुई। उपचार के दौरान महिला की हालत में सुधार नहीं आया और हालत बिगड़ती चली गई। इसके बाद परिजन महिला को दिल्ली के निजी अस्पताल ले गए, वहां 21 अक्तूबर को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर गांव में महिला की माैत के बाद शोक की लहर है। गांव में बताया गया कि कई लोग बुखार से पीड़ित है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में बुखार का प्रकोप होने के बाद भी यहां स्वास्थ्य शिविर नहीं लगाए गए और न ही दवाई का छिड़काव किया गया।
सीमा ने बताया कि रीतू गृहिणी थी और उनके दो बेटी वंशिका (17), लवी (14) और बेटा यश (12) है। nजिले में पूर्व में तीन मरीजों में हो चुकी डेंगू की पुष्टि : शामली। जिले में इससे पूर्व तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। पिछले महीने गांव पावटी निवासी 24 वर्षीय महिला डेंगू पीड़ित मिली थी। इसके बाद गांव खानपुर में 37 वर्षीय युवक और गांव खेड़ीकरमू में 12 वर्षीय किशोरी डेंगू पीड़ित मिल चुकी है। तीनों उपचार के बाद स्वस्थ हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें