फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: शासन ने जिले की मिलों को 189 खरीद केंद्र किए आवंटित

Sun, 25 Oct 2026 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले की चीनी मिलों का पेराई सत्र इस बार करीब एक सप्ताह पिछड़ गया है। दीपावली के बाद मिलों में पेराई शुरू होने की उम्मीद है। शासन ने नए पेराई सत्र की तैयारियों के तहत जिले की तीनों चीनी मिलों को 189 गन्ना खरीद केंद्र आवंटित कर दिए हैं। इनमें शामली मिल को 28, थानाभवन को 72 और ऊन मिल को 89 खरीद केंद्र मिले हैं। थानाभवन मिल के तीन खरीद केंद्र गंदेवड़ा ए और बी को सहारनपुर जिले की ननौता और लिसाढ़ पंचम को शामली मिल और शामली मिल के खेडी पट़टी को मुजफ्फरनगर की तितावी मिल में स्थानांतरित किया गया है। जिला गन्ना अधिकारी रणजीत सिंह कुशवाहा ने बताया कि शामली मिल को आवंटित 28 खरीद केंद्रों के साथ 19,386 हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल जोड़ा गया है। थानाभवन मिल को 72 और ऊन मिल को 89 खरीद केंद्र आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन

ऊन चीनी मिल के यूनिट हेड कुलदीप पिलानिया ने बताया कि मिल में 10 नवंबर के बाद पेराई सत्र शुरू होने की उम्मीद है। शामली चीनी मिल के यूनिट हेड संजय शर्मा ने बताया कि मिल में नई टरबाइन का परीक्षण होने के बाद पेराई शुरू होगी। थानाभवन मिल का पेराई सत्र भी दिवाली बाद शुरू होने की संभावना है। जिला गन्ना अधिकारी ने बताया इस बार गन्ने की रिकवरी करीब आठ प्रतिशत आ रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें