फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को सरकारी नल से पानी भरने से रोका, सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। नल पर पानी भरने गई महिला के सिर पर पत्थर से हमला कर युवक ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला को उपचार के लिए रेफर किया गया है। परिजनों ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को गांव इस्लामपुर घसौली निवासी सुभाराम ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि सुबह के समय उसकी पत्नी सोनिया नल पर पानी भरने के लिए गई थी। तभी गांव निवासी बिल्लू ने मौके पर जाकर महिला को नल से पानी भरने के लिए रोका। महिला ने नल से पानी भरने का प्रयास किया तो आरोपी उसकी बाल्टी उठा कर फेंक दी। पीड़िता ने आरोपी की हरकत का विरोध किया गया तो उसने पत्थर से महिला के सिर पर हमला कर दिया। जिसमें सोनिया गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को उपचार के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायल महिला की चिंताजनक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने महिला को उपचार के लिए शामली रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें