फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला शामली में सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत छात्राओं के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से परिचर्चा व शपथ ग्रहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा अभियान समिति की सह संयोजिका, गणित विषय की प्रवक्ता डॉ. अनुपम स्वामी ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा अभियान के उद्देश्य के विषय में परिचित कराया। परिचर्चा की मुख्य वक्ता अमृता कुमारी प्रवक्ता गणित एएस पीजी कालेज मवाना मेरठ रहीं। छात्राओं को सड़क परिवहन के नियमों और यात्रा के दौरान महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित प्रावधानों की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. श्रीमती प्रमोद कुमारी ने की। इसके बाद उन्होंने छात्राओं को सड़क सुरक्षा व ट्रैफ़िक नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुपम स्वामी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें