फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: फंदे पर लटकी मिली महिला, ससुराल वालों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बढ़ापुर। ग्राम सरदारपुर छायली में विवाहिता प्रियंका (26) का शव फंदे पर लटका मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर उसके पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम बेगमपुर शादी उर्फ रामपुर निवासी लाखन सिंह की पुत्री प्रियंका का विवाह करीब तीन वर्ष पूर्व गांव सरदारपुर छायली निवासी सोमपाल पुत्र छत्रपाल सिंह से हुआ था। दोनों की दो वर्ष की बेटी और चार माह का पुत्र है। शुक्रवार की देर शाम प्रियंका का शव छत में लगे लोहे के पाइप में साड़ी के फंदे पर लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के समय महिला व बच्चे ही घर पर थे। बाद में परिवार के अन्य सदस्य घर पहुंचे और विवाहिता के पति ने उसे फंदे पर लटका देख शोर मचाया। परिजन विवाहिता को अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। थाना प्रभारी मृदुल कुमार की सूचना पर एएसपी ग्रामीण विनय कुमार सिंह, सीओ नगीना अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतका के पिता लाखन सिंह की तहरीर पर पति सोमपाल, सास, ससुर व जेठ सहित पांच लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें