झिंझाना (शामली)। गांव केरटू में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुरालवालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
थानाक्षेत्र के गांव केरटू में बबीता (32) बच्चों की बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने मृतका की सास और पति पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के भाई प्रेमपाल निवासी गांव सूबरी थाना ननौता जिला सहारनपुर ने अपने बहनोई सोनू व उसकी मां बीना के खिलाफ अपनी बहन को प्रताड़ित करने की तहरीर थाना झिंझाना में दी है। पति सोनू को हिरासत में लिया हुआ है। मृतका के भाई का आरोप है कि उसकी बहन को उसका पति शराब पीकर प्रताड़ित करता था और सास दहेज कम लाने को कहकर प्रताड़ित करती थी। इसके चलते दोनों ने मिलकर उसकी बहन की हत्या की है। थाना प्रभारी का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।