25 लीटर शराब के साथ महिला गिरफ्तार, पति फरार
कैराना। आबकारी टीम और पुलिस ने गांव जगनपुर में एक मकान पर छापा मारकर 25 लीटर कच्ची शराब पकड़ी। पुलिस ने मौके से आरोपी महिला को पकड़ लिया जबकि उसका पति मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
शनिवार दोपहर आबकारी इंस्पेक्टर आनंदपाल और पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांव जगनपुर में देवेंद्र के मकान पर छापा मारा। पुलिस को देख कर देवेंद्र मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मकान से 25 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए देवेंद्र की पत्नी दीपा को पकड़ लिया। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि मामले में दीपा और उसके पति देवेंद्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।