फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेता घोषित - आरके इंटर और जैन कन्या इंटर कालेज में हुई प्रतियोगिता-

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं के विजेता घोषित
विज्ञापन

शामली। एमएसएमई विकास विकास संस्थान आगरा द्वारा सूक्ष्म, लघु व माध्यम उद्यम की ओर से चित्रकला विषय पर आरके इंटर कालेज और श्री जैन कन्या इंटर कालेज में निबंध- चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। आगरा द्वारा सूक्ष्म, लघु व माध्यम उद्यम उपनिदेशक ब्रिजेश यादव और जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने प्रतियोगिता की जानकारी दी। निर्णायक मंडल की ओर से प्रतियोगिता के विजेता घोषित किए।
विज्ञापन

शुक्रवार को जैन कन्या इंटर कालेज में केंद्र सरकार के सूक्ष्म- लघु एवं माध्यम उद्यम मंत्रालय की ओर से जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। निधि जैन के संरक्षण में हुई प्रतियोगिता में जैन कन्या इंटर कालेज की छात्रा ईशा मंसूरी ने प्रथम, देशभक्त इंटर कालेज के शुभम ने द्वितीय, देेवीउमरा कौर बनत के संगम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का संचालन संगीता ने किया। बीना और पूजा मित्तल, पूजा सिंघल, नुपुर अग्रवाल, बबीता गुप्ता, सविता जैन का सहयोग रहा आरके इंटर कालेज में निबंध प्रतियोगिता 16 विद्यालयों के 62 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। निबंध प्रतियोगिता में आरके इंटर कालेज के नदीम अली प्रथम, आशीष कुमार द्वितीय, देवी उमरा कौर बनत के दीपक वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डीआईओएस सरदार सिंह प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह, मुन्नी सिंह, इंदु शर्मा, पारुल मलिक का सहयोग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें