फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहनेंगे रंगीन पोशाक, झूलेंगे चांदी के पालने में

विज्ञापन
शामली में सजी लड्डू गोपाल की मूर्ती। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। बाल गोपाल के जन्मदिन के लिए पलक-पावड़े बिछाए लोगों ने जन्माष्टमी से एक दिन पहले खूब तैयारियां कीं। लड्डू गोपाल को निखारने के लिए वस्त्र, बांसुरी, पालना, मालाएं आदि खरीदी गईं। किसी ने काठ का तो किसी ने चांदी का पालना खरीदा। महिलाओं ने रंग-बिरंगी पोशाक पसंद कर लड्डू गोपाल के लिए अपने स्नेह का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार और बुधवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए खरीदारी को दिन भर बाजार में भीड़ उमड़ी रही। दो दिन के लॉकडाउन के बाद बाजार खुले तो बड़ा बाजार, गांधी चौक, नया बाजार, शिवचौक, धीमानपुरा, हनुमान धाम, वीवी इंटर कालेज, हनुमान रोड, माजरा रोड की दुकानों पर जबर्दस्त भीड़ उमड़ी रही। यहां की दुकानों पर कान्हा के लिए जरूरी सामान बेचा जाता है। महिलाएं बाल-गोपाल के रूप को निखारने के लिए एक से बढ़कर एक पोशाक पसंद करती नजर आईं। लाल, नीली, काली, सुनहरी और चमकदार पोशाक खूब पसंद की गईं। मुकुट, बांसुरी, फूलों एवं मोतियों की मालाएं, लटकन खरीदी गईं। पालनों की भी खूब मांग रही। कान्हा के लिए खरीदारी कर रही अनीता एवं प्रवेश देवी ने बताया कि उन्होंने बाल गोपाल के लिए बढ़िया ड्रेस पसंद की गईं। पूरे साल त्योहारों पर बदलने के लिए अलग-अलग वस्त्र लिए हैं। पटका, मुकुट, बांसुरी, मालाएं आदि भी ली हैं। अब घर पर लड्डू गोपाल को सजाएंगी।
-------------
शानदार रहा बाजार, खूब की हुई बिक्री
तीज और रक्षाबंधन पर ठंडे रहे बाजार के बाद जन्माष्टमी के त्योहार पर खूब व्यापार हुआ। कान्हा के लिए सामान की बिक्री करने वाले दुकानदार खुश नजर आए। नीरज तायल ने बताया कि लड्डू गोपाल के सामान की खूब मांग रही। अच्छा कारोबार हुआ है। करुण द्विवेदी ने बताया कि दो दिन के लॉकडाउन के कारण बिक्री प्रभावित हुई है। सोमवार लोगों ने खूब खरीदारी की, लेकिन पिछले साल जैसी स्थिति नहीं है।
विज्ञापन

----------
चांदी के पालने और लड्डू गोपाल
इस बार बाजार में चांदी के लड्डू गोपाल और पालने भी रहे। सराफ रवि सिंघल ने बताया कि सोना-चांदी महंगा होने के कारण इस बार बिक्री कम रही। उन्होंने बताया कि चांदी के लड्डू गोपाल, बांसुरी और मुकुट 1700 रुपये तथा पालना छह हजार रुपये में उपलब्ध है।
------------
एक-दूसरे को भेंट करने के लिए खरीदे लड्डू गोपाल
लड्डू गोपाल सीधे घर नहीं लाए जाते। रिश्तेदार एक-दूसरे को भेंट करते हैं। दुकानों पर लड्डू गोपाल खरीदने वालों की भी काफी भीड़ रही। राजवती देवी ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी बाल गोपाल भेंट करने हैं। अन्य जो भी लोग लड्डू गोपाल ले जा रहे थे वे अपने किसी परिचित के लिए ही लेकर जा रहे थे।

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दुकानों पर खरीदारी करतीं महिलाएं।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें