फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों व वंचितों पर हुए हर अत्याचार का लेंगे हिसाब

विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव सिक्का में रालोद की न्याय यात्रा में अननुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
दलितों पर हुए हर अत्याचार का लेंगे हिसाब : प्रशांत
विज्ञापन

शामली/थानाभवन। रालोद के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कन्नौजिया ने कहा कि जिस में देश में 85 प्रतिशत दलित, पिछड़ा आदिवासी जिल्लत की जिंदगी जी रहा है। वह देश कभी विश्व गुरु नहीं बन सकता। भाजपा ने रामराज के नाम पर रावणराज स्थापित कर दिया है। भाजपा की सरकार में दलितों और वंचितों पर अत्याचार बढ़े हैं। हम सभी को मिलकर हाथरस और उन्नाव में दलितों के साथ हुए अत्याचार का आने वाले चुनाव में हिसाब लेना है।
राष्ट्रीय लोकदल की न्याय यात्रा मंगलवार को थानाभवन क्षेत्र के ख्यावड़ी गांव से शामली में पहुंची। ग्राम सिक्का में सामुदायिक केंद्र पर सभा हुई। इस दौरान अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कनौजिया, वीरपाल दिवाकर, पूर्व सांसद डॉ. मुंशी रामपाल, पूर्व विधायक भगवतीशरण आदि ने सभा को संबोधित किया। रालोद नेताओं ने सूबे की भाजपा की सरकार पर तीखे प्रहार किए। वाल्मीकि समाज द्वारा सीवर लाइन की सफाई का विरोध किया गया। कहा कि सीवर लाइन की सफाई मशीनों से होनी चाहिए। अनुसूचित जाति के रिक्त पदों को जल्द भरा जाना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामली जनपद से वार्ड नंबर-19 से जिला पंचायत सदस्य उमेश कुमार के नेतृत्व में अनुसूचित जाति की लोगों ने काफी संख्या में रालोद की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में ग्राम भैंसवाल से चौधरी सहेंद्र सिंह, राम कुमार वाल्मीकि, नवीन कुमार, ग्राम सिक्का से रवि महरौल, कंवरपाल वाल्मीकि, राजेंद्र, अरविंद, देवेंद्र, मोनू वाल्मीकि, गोमतीपुर से प्रदीप वाल्मीकि, गोगवान जलालपुर क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनू व अरविंद आदि शामिल रहे। इसके बाद बनत और शामली के बडियाल में कार्यक्रम हुए। यहां भी बड़ी संख्या में लोगों ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी और संचालन जिला प्रभारी अरविंद झाल ने किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह, पूर्व विधायक त्रिलोकी राम दिवाकर व भगवती प्रसाद सूर्यवंशी आदि ने भी विचार रखे। न्याय यात्रा में जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ विपिन वाल्मीकि, क्षेत्रीय महामंत्री अरविंद कुमार, पूर्व विधायक पूर्व अब्दुल राव वारिश, पूर्व चेयरमैन अशरफ अली खान, अखिल बंसल, रंधावा मलिक, अरविंद पंवार, विजेंद्र सिंह किवाना, अरविंद सिंह सिलावर, मंगल सिंह, योगेंद्र चेयरमैन, सतवीर पंवार आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अति पिछड़ों को न्याय दिलाना मकसद
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन। रालोद की न्याय यात्रा मंगलवार को थानाभवन नगर के पुराना चरथावल बस स्टैंड मोहल्ला सराय आंबेडकर भवन पर पहुंची। रालोद नेताओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान रालोद के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कन्नौजिया ने कहा कि न्याय यात्रा का उद्देश्य दलितों व अतिपिछड़ों को न्याय दिलाना है। उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों को 2022 में रालोद की सरकार आने पर खत्म कराया जाएगा। क्षेत्रीय महासचिव मेरठ-सहारनपुर मंडल संगीता दोहरे ने कहा कि प्रदेश में आज दलित बहनों पर जमकर अत्याचार हो रहे हैं। हाथरस कांड हो या अन्य कोई घटना हो, योगी सरकार ने हमेशा दलित विरोधी होने का प्रमाण दिया है। इस जन विरोधी सरकार को सत्ता से बेदखल करने करना है। कार्यक्रम का संचालन वेदपाल गहलोत ने किया। न्याय यात्रा में रालोद जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विपिन वाल्मीकि, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद, अब्दुल राव वारिस, वरिष्ठ लोकदल नेता अशरफ अली खां, अरविंद झाल, प्रसन्न चौधरी, डॉ. विक्रांत जावला, डॉ. हरेंद्र वर्मा, वेदपाल गहलोत, योगेंद्र चैयरमैन, देशराज, धर्मसिंह, मिंटू आदि मौजूद रहे।

शामली क्षेत्र के गांव सिक्का में न्याय यात्रा में भाग लेते रालोद कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : SHAMLI

थानाभवन क्षेत्र के गांव ख्यावडी में लोकदल की न्याय यात्रा में भाग लेते रालोद पदाधिकारी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें