शामली (ब्यूरो)। अपर जिलाधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी भरत पांडेय ने बताया भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटो युक्त निर्वाचक नामावली का संक्षिप्त पुनरीक्षण दो नवंबर से शुरू होगा।
इस दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी भरत पांडेय ने कहा संबंधित सुपरवाइजर विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम में मतदाता सूची की अशुद्धियों को शत प्रतिशत दुरुस्त कराएं। उन्होंने बताया आयोग के निर्देश पर जनपद में पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत निर्वाचक नामावली का मसौदा प्रकाशन दो नवंबर को होगा।
इसके बाद दावे और आपत्तियां दाखिल की जाएंगी। ग्राम सभा, स्थानीय निकायों और आरडब्लूए की बैठकों में फोटो निर्वाचक नामावली के संबंधित भाग और अंश को पढ़ना एवं नामों का सत्यापन तीन से 17 नवंबर तक होगा। सभी एसडीएम एवं तहसीलदार अपने क्षेत्र के समस्त बीएलओ एवं सुपरवाइजरों की नियमित रूप से चेकिंग करें।
पुनरीक्षण कार्यक्रम को निर्धारित समयानुसार पूर्ण कराएं। साथ ही बूथ लेवल स्तर पर जन सुविधाओं में सुधार कराए। एसडीएम श्याम अवध चौहान, राम अवतार गुप्ता, इंद्र सैन, अवधेश सिंह आदि रहे।