फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिलेगी पैरा मिलेट्री

Sun, 27 Sep 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पंचायत चुनाव के लिए शामली जिले को पैरा मिलेट्री फोर्स नहीं मिल सकेगा। शासन से इस बारे में जवाब आ गया है। अब पुलिस प्रशासन को पीएसी, पुलिस और होमगार्डों के सहारे ही चुनाव सकुशल संपन्न कराना होगा।
विज्ञापन

दरअसल, जिले से अधिकारियों ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर 11 कंपनी पैरा मिलेट्री फोर्स मंगवाने का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था।

उम्मीद की जा रही थी कि मांग के अनुसार कुछ कंपनी पैरा मिलेट्री फोर्स तो मिल ही जाएगी, लेकिन शासन स्तर से इस बारे में सहमति नहीं जताई गई। इसके चलते स्थानीय पुलिस अधिकारियों को मायूसी हाथ लगी है। उधर, एसपी विजय भूषण ने बताया कि जिले में पंचायत चुनाव के दौरान पीएसी के अलावा पुलिस और होमगार्ड तैनात रखे जाएंगे।

उनका कहना है कि मौजूदा संसाधनों के जरिये ही सुरक्षा व्यवस्था बनाई जा रही है। चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव ब्लाकवार चरण के हिसाब से होने हैं। प्रथम चरण में नौ अक्तूबर को थानाभवन ब्लाक में मतदान होगा। इसके लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन


नामांकन पत्र खरीदने के लिए उमड़े
शामली(ब्यूरो)। पंचायत चुनाव-2015 के प्रथम चरण में जिला पंचायत सदस्य पद के एक से पांच वार्ड तक 64 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। सबसे ज्यादा जिला पंचायत के वार्ड दो से 26 नामांकन पत्र खरीदे गए। रविवार को अवकाश के दिन जिला पंचायत सदस्य एवं बीडीसी सदस्य पदों के नामांकन पत्रों की बिक्री की जाएगी।

शनिवार को सुबह ग्यारह बजे कलक्ट्रेट में डीएम कोर्ट में पंचायत चुनाव 2015 के मद्देनजर जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कैराना तहसीलदार राकेश त्यागी व निर्वाचन प्रभारी हरी सिंह की देखरेख में नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य शुरू हो गया है। ग्यारह बजे से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों एवं समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

कैराना तहसीलदार ने बताया कि जिला पंचायत के वार्ड एक से ग्यारह, वार्ड दो से 26 नामांकन पत्र खरीदे गए। वार्ड तीन से कोई भी नामांकन पत्र की बिक्री नहीं हुई है। वार्ड चार से नौ, पांच से 18 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। 29 सितंबर से प्रथम चरण के नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें