व्यापारियों का अपमान सहन नहीं होगा
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने कहा कि कैराना में शिवरात्रि के दिन पुलिस ने अतिक्रमण हटाने की आड़ में व्यापारियों का किए गए अपमान पर रोष प्रकट किया गया।
शनिवार को सीबी गुप्ता कॉलोनी स्थित कैंप कार्यालय में मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग ने कहा कि कैराना में शिवरात्रि के दिन अतिक्रमण हटाने की आड़ में व्यापारियों का अपमान किया गया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का अपमान बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यापारियों का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कैराना में पुलिस विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने की आड़ में चार व्यापारियों को थाने ले जाकर उनका उत्पीड़न करने की घटना पर चिंता प्रकट की। उन्होंने कहा कि कैराना की घटना के संबंध में दस को सायं चार बजे बजे कैराना में व्यापारियों की बैठक लेकर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करेंगे। बैठक में महेश चंद धीमान; रवि संगल; शिवांग गर्ग; राजेश जैन; नवीन गर्ग आदि मौजूद रहे।