फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षण संस्थाओं में धूमधाम से मनाया गया दीपावली का त्योहार

विज्ञापन
शामली में रॉक गोल्ड एकेडमी में रंगोली बनाती शिक्षिकाएं। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। जिले की शिक्षण संस्थाओं ने दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने रंगोली और दीप सज्जा प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। वक्ताओं ने कहा कि दीप से दीप जलाएंगे, पटाखों को हाथ नहीं लगाएंगे की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को सेंट आर सी कान्वेंट स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन अरविंद संगल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित करके किया। स्कूल प्रबंधक मीनू अग्रवाल ने विजेता छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत किया। सहारनपुर रोड स्थित मेपल्स एकेडमी में विद्यालय के प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल, प्रधानाचार्य डाक्टर उत्तम सिंह ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के केजी विंग से कक्षा 12 तक के सभी विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी कक्षा की सजावट की। लोक नृत्य तथा संगीत गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में प्रार्थना सभा में नन्हे बच्चों ने गणेश जी व मां लक्ष्मी बनकर सभी का मनमोह लिया।
प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने ग्रीन दीपावली का महत्व समझाया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को ग्रीन पटाखे खरीदने का संकल्प दिया। उधर, रॉक गोल्ड एकेडमी में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय महासभा की बैठक में दीपावली मिलन समारोह मान्यता प्राप्त विद्यालय महासभा के अध्यक्ष अनुज गौतम ने कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। एकेडमी के चेयरमैन सुनील गोयल, वाइस चेयरमैन शिखर गोयल व प्रधानाचार्या दीप्ति जैन ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा मौजूद रहे। मुजफ्फर नगर से प्रदेश अध्यक्ष रामप्रसाद शर्मा, मंडल अध्यक्ष सतीश शर्मा, मुजफ्फर नगर जिलाध्यक्ष महेशपाल दीपावली की शुभकामनाएं दी। प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर नंबर एक में छात्रों ने विद्यालय को रंगोली और दीपों से सजाया। प्रधानाध्यापिका प्रतिमा ने छात्रों को दीपावली का महत्व बताया। संकल्प विकास समिति शामली की ओर दीपावली पर्व एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, उड़ान स्पेशल ट्रेनिंग सेंटर, आर्य समाज मंदिर, धीमानपुरा में आयोजित किया गया। दिव्यांग स्कूली बच्चे मौजूद रहे। मौके पर समिति अध्यक्ष राकेश शर्मा, संरक्षक भूषण जिंदल, वरिष्ठ एवं सहयोगी सदस्य अनुज जैन, रितेश जैन, आकाश वर्मा, अजय वर्मा, तरुण गोयल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें