ऊन। तहसील क्षेत्र में आधार कार्ड बनवाना और संशोधित कराना लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। तहसील में ऊन डाकघर में आधार संबंधित कार्य हो रहे हैं। जिस कारण केंद्र पर भारी भीड़ रहती है। सर्वर भी सुस्त होने की वजह से काम भी धीमा रहता है। इसी के चलते यहां पर आधार अपडेट कराने आ रहे लोगों को 17 मार्च तक की डेट के टोकन दिए गए। क्षेत्रवासियों ने अन्य स्थानों पर भी यह सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।
शासन ने राशन कार्ड, अपार आईडी,फार्मर आईडी समेत विभिन्न कार्यों में आधार कार्ड अनिवार्य किया है। स्कूलों में बच्चों की अपार आईडी बन रही हैं ,लेकिन अभिभावक और बच्चों के आधार कार्ड में भिन्नता होने के कारण नही बन पा रही हैं। आधार कार्ड में संशोधन नही होने से अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ऊन डाकघर में आधार संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। तहसील क्षेत्र में कहीं भी आधार केंद्र संचालित नहीं हैं। एकमात्र केंद्र होने के कारण भारी भीड़ उमडती है। लोग सुबह 6 बजे ही बच्चों को लेकर डाकघर पर पहुंचते हैं। उसके बाद डाकघर के कर्मचारियों द्वारा टोकन दिए जाते हैं। रोजाना करीब 20 से 25 लोगों के आधार कार्ड संशोधन व बनाए जाते हैं। सोमवार को भी डाकघर पर भारी भीड़ उमड़ी । इसके बाद सैकड़ों लोगों को 17 मार्च तक के लिए टोकन दिए गए । आधार कार्ड बनाए जाएंगे। कुछ लोग भीड़ के कारण शामली में भी आधार कार्ड बनवाने हेतु पहुंच जाते हैं। अधिकारियों को कई बार अन्य केंद्र खुलवाने की मांग की गई। लेकिन अभी तक दूसरा केंद्र नहीं खुल पाया है। डाकघर के डाकपाल संजय कुमार ने बताया कि सोमवार को सैकड़ो लोगों को टोकन दिए गए हैं।ल