फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रों को दिलाएंगे सरकारी योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
गांव महावतपुर का प्रधान मिन्टू कुमार - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
पात्रों को दिलाएंगे सरकारी योजनाओं का लाभ
विज्ञापन

शामली, बाबरी। थानाभवन ब्लॉक के गांव महाबतपुर में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मिंटू कुमार ने गांव के विकास के लिए योजना तैयार की है। गांव में हाईस्कूल का निर्माण कराना उनकी प्राथमिकता है। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से मिलकर गांव में हाईस्कूल बनवाने के लिए प्रयास करेंगे। सरकार की योजनाओं का लाभ सभी पात्र ग्रामीणों को दिलाया जाएगा।
ग्राम प्रधान मिंटू कुमार ने बताया कि गांव में तालाब के पानी की निकासी की व्यवस्था करानी है। बारिश के कारण के जलभराव की समस्या हो जाती है। साथ ही गांव में साफ-सफाई की व्यवस्था कराई जा रही है। पूर्व में गांव में टंकी निर्माण का प्रस्ताव हो चुका है। प्राथमिकता के साथ निर्माण कराकर सभी घरों में जलापूर्ति कराई जाएगी। गांव के श्मशान घाट का जीर्णोद्घार कराएंगे। गांव में नियमित रूप से साफ-सफाई की व्यवस्था कराई जाएगी।राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, दिव्यांग, विधवा पेंशन, आवास योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान का परिचय
नाम : मिंटू कुमार
शिक्षा : हाईस्कूल
कार्य : मजदूरी
राजनीतिक पृष्ठभूमि : पहली बार ग्राम प्रधान बने।
गांव के बारे में...
सहारनपुर रोड पर स्थित गांव महाबतपुर की आबादी लगभग 2450 है। गांव में जलभराव की समस्या है। साथ ही कुछ सड़कों की स्थिति भी ठीक नहीं है। बरसात के दिनों में जलभराव से परेशानी रहती है। ग्राम प्रधान ने इन समस्याओं का समाधान कराने की बात कही है।

गांव माहवतपुर का प्राइमरी स्कूल- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें