शामली कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन देते अधिवक्ता।
- फोटो : SHAMLI
न्यायिक कार्यों से विरत रहे अधिवक्ता
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर जिला मुख्यालय के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट में डीएम जसजीत कौर से मिलकर और राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग की।
सोमवार को जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि वर्ष 1982 से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की खंडपीठ की मांग को लेकर शनिवार को हड़ताल जारी है। सस्ता, सुलभ न्याय के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की खंडपीठ की स्थापना की मांग की है।