फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्का जाम करेंगे एक फरवरी को

Fri, 29 Jan 2016 12:48 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बकाया भुगतान, गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी नहीं होने और बिजली अधिकारियों द्वारा किसानों के उत्पीड़न को लेकर भारतीय किसान यूनियन एक फरवरी को प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर जिले में चक्का जाम करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


नगरपालिका परिषद हाल में गठवाला खाप के बहावड़ी थांबेदार चौधरी श्याम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि एक फरवरी को मेरठ-करनाल हाईवे पर केरटू और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर हिंड पुलिया पेट्रोल पंप के पास चक्का जाम किया जाएगा। शामली जिले में आंदोलन का प्रभारी भाकियू प्रदेश सचिव ओमपाल सिंह मलिक को बनाया गया है।

 टिकैत ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान करने में विफल है। प्रदेशव्यापी चक्का जाम को सफल बनाने के लिए उन्होंने किसानों से आह्वान किया। उन्होंने बताया कि चक्का जाम के दौरान गन्ना लदे वाहन, शादी का कार्ड बांटने वाले, एंबुलेंस और छात्र-छात्राओं को नहीं रोका जाएगा। वह एक फरवरी को बाराबंकी से लखनऊ के लिए किसानों के जत्थों के साथ रवाना होगे। लखनऊ से ही प्रदेशव्यापी चक्का जाम आंदोलन का संचालन किया जाएगा। इस मौके पर अजयवीर त्यागी, सुखवीर राठी ने भाकियू में शामिल होने की घोषणा की।
विज्ञापन


बैठक में प्रदेश सचिव ओमपाल मलिक, बत्तीसा खाप के चौधरी सूरजमल सिंह, खादर खाप के चौधरी अनिल कुमार मंगलौरा, संजय कालखंडे, देवराज पहलवान, कुलदीप पंवार, विनोद निर्वाल, सतपाल पहलवान, अशोक केरटू,रणवीर सिंह, बलराम शर्मा, सुखमाल कमालपुर, रणवीर लिलौन मौजूद रहे। संचालन अशोक कुमार केरटू मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें