फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पत्नी ने साथ रहने से किया इन्कार, युवक ने खाया जहरीला पदार्थ

Mon, 16 Nov 2026 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
बिडौली (शामली)। झिंझाना क्षेत्र के ऊन निवासी युवक ने पत्नी के साथ रहने से इन्कार करने और ससुराल पक्ष पर पिटाई का आरोप लगाते हुए जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

युवक ने बताया कि वर्ष 2024 में दिल्ली निवासी युवती से प्रेम प्रसंग हुआ था। इसके बाद दोनों ने घर से जाकर प्रेम विवाह कर लिया था। आरोप है कि दीपावली के अगले दिन युवती के परिजनों ने कैराना रोड स्थित एक कंपनी में काम करते समय युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर युवती को अपने साथ ले गए। आरोप है कि अब उसकी पत्नी उसके साथ रहने से इन्कार कर रही है और अदालत में भी उसके खिलाफ बयान दे रही है। इसी बात को लेकर वह काफी समय से परेशान था। सीओ जितेंद्र यादव का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें